How to make eyeshadow at home अब आप भी बनाइये आईशैडो घर में वो भी इतनी आसानी से

How to make eyeshadow at home अब आप भी बनाइये आईशैडो घर में वो भी इतनी आसानी से 

How to make eyeshadow at home


किसी भी परफेक्ट मेकअप के लिए आईशैडो बहुत ही आवश्यक माना जाता है। एक बेहतरीन आईशैडो आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। क्या आपको भी कभी ये ख़याल आया है की how to make eyeshadow at home क्या हम घर में भी आईशैडो बना सकते हैं ? 


आईशैडो को लेकर बहुत सारे एक्सपेरिमेंट किये जा सकते हैं पर यह एक्सपेरिमेंट आप बाज़ार से लायी गयी आईशैडो पैलेट के साथ ही करते आये होंगे।

तो मुझे लगा क्यों ना घर में ही आईशैडो बनाने की विधी निकाली जाये और यह आईशैडो आपकी आँखों की खूबसूरती के साथ -साथ आपको पॉकेट फ्रेंडली भी हो जाये।

इसे भी पढ़ें- एलोवेरा (घृतकुमारी ) के इतने फायदे, Aloe vera for glowing skin, weight loss

मार्किट में एक अच्छे आईशैडो की कीमत तकरीबन 1000-3000 रुपये तक होती है तो क्यों न घर पर ही आईशेडो बनाने की विघि सीख ली जाये।


आईशैडो बनाते वक़्त हमें सामग्री को चुनते हुए काफी सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि आँख कही सवेदनशील होती है।  इसलिए हम यो ही कुछ भी नहीं लगा सकते। इसलिए सुरक्षा रखना आवश्यक है। परन्तु सुरक्षा का ये मतलब बिलकुल भी नहीं है की मेकअप ही न किया जाये।

How to make eyeshadow at home


तो आज हम अपनी आई प्रोटेक्शन का ख्याल रखते हुए घर पर आईशैडो तैयार करेंगे।


इसे भी पढ़ें-सनस्क्रीन और SPF से जुड़े हर सवाल का जवाब 


आईशैडो बनाने के लिए आवश्यक सामग्री  homemade eyeshadow ingredients in hindi

सबसे पहले हम Mineral Rich Base के लिए Mineral Rich Clay मिनरल क्ले का इस्तेमाल करेंगे। जो आपको नेचुरल लुक केसाथ ही त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित भी होगी।

how to make Homemade eyeshadow at home होममेड आईशैडो बनाने की विधि में मैं समझती हूँ की ये सबसे अच्छी और चमत्कारी चीज़ सिद्ध होने वाली है। bentonite clay बेंटोनाइट क्ले जो की मेकअप प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री है।


इसी क्ले से ही हमने पहले की रेसिपी जो लैक्टो कैलामाइन लोशन घर पर बनाने की विधि में इस्तेमाल की थी।


How to make eyeshadow at home


इसे भी पढ़ें - गर्मियों में करें ये उपाय, मिलेगा बेहतर निखार


बेंटेनाइट क्ले सामान्यतः अंदरूनी एवं बाह्य डिटॉक्सीफिकेशन और उपचार हेतु इस्तेमाल की जाती है।

बेन्टोनाइट क्ले त्वचा के अतिरिक्त तेल को हटा कर त्वचा को साफ़ और चमकदार बनती है। यह स्किन को चिकना और शाइनी लुक देती है।


इसे भी पढ़ें - घने बालों की चाहत है तो इसे जरूर पढ़ें। 


इसीलिए आज हम आईशैडो का बेस बनाने के लिए बेंटोनाइट क्ले का इस्तेमाल करेंगे। पर आईशैडो बनाने के लिए रंगों का चुनाव करना काफी मुश्किल हो रहा है। इसलिए आज मैं कुछ ऐसे रंग चुनूंगी जो ज्यादातर इस्तेमाल किये जाते हैं। या लगभग सभी रंगों के परिधानों पर सूट करे।

तो हम चुनेंगे कोको पाउडर ब्राउन रंग के लिए। कुछ मसाले जैसे दालचीनी, अदरक, जायफल, पैपरिका पाउडर, और हल्दी वगैरह और इनके डार्क शेड्स बनाने के लिए हम इनमे फ़ूड ग्रेड एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल करने वाले हैं।

और ज्यादा कलर टोन के लिए चुकंदर, स्पिरुलिना पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्पिरुलिना पाउडर क्या होता है ?

स्पिरुलिना पाउडर एक तरह का शैवाल होता है जिसमे लगभग 60 % प्रोटीन होता है। ये समुद्री और उपमहासागरों में पाया जाता है। स्पिरुलिना में प्रोटीन, विटामिन, खनिज, और अन्य पोषक तत्व होते हैं। यह अमीनो एसिड्स का भी अच्छा स्रोत होता है। इसे आमतौर पर धूप और उष्माक्त देशों में उत्पादित किया जाता है। 


यह समग्र रूप से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, विशेष रूप से उसकी प्रोटीन, बी12 विटामिन, बीकारोटीन, विटामिन ए, और फोलिक एसिड की सामग्री के कारण। इसे पाउडर के रूप में उपयोग किया जाता है। 


इसे भी पढ़ें -जाने SPF से जुड़े हर सवाल का जवाब 


शिमर आईशैडो बनाने का तरीका shimmer eyeshadow kaise banaye

शिमर आईशैडो बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की आवश्यकता होगी। 

  • Mica powder (अभ्रक)

  • बेन्टोनाइट क्ले

  • आरारोट स्टार्च

रंगों के लिए -

  • कोको पाउडर 

  • मसाले

  • फूडग्रेड एक्टिवेटेड चारकोल

  • स्पिरुलिना पाउडर

  • अभ्रक पाउडर (शिमर आईशैडो के लिए )

आईशैडो बनाने की विधि eyeshadow banane ki vidhi

सबसे पहले आईशैडो बनाने के लिए हम आरारोट स्टार्च और बेंटोनाइट क्ले को आपस में अच्छी तरह मिलाएंगे। इस तरह हमारे पास आईशैडो का बेस बनकर तैयार हो जायेगा।


अब जितना आईशैडो बनाना हो जा जितने रंग की आईशैडो पैलेट तैयार करनी हो बेस को उतने हिस्सों में अलग-अलग बाँट कर रख लेंगे।

अगर आप एक ही रंग के कई शेड तैयार करना चाहें तो बड़े अमाउंट में बेस को अलग करके रख लें।  ताकि आप पहले हलके रंग को तैयार कर सकें फिर उसी से डार्क शेड तैयार करते जाएं।


अपने रंगों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए आप रंगों को थोड़ा थोड़ा करके मिलाएं ताकि आप मन चाही टोन को आसानी से प्राप्त कर सकें।


जब आपको मनचाहा रंग मिल जाये तो उसमे कुछ बूँद बादाम का तेल मिलाएं और स्पैचुला की मदद से या उँगलियों की हेल्प लेकर अच्छी तरह मिक्स कर लें अगर आपको लगता है की अभी आपका आईशैडो थोड़ा भुरभुरा है तो तेल की कुछ बूंदे और डालें। और अच्छी तरह मिलाएं।


ये भी पढ़ें-  समुद्री झाग के चमत्कारी लाभ


जब यह पूरा नरम हो जाये तो इसे किसी छोटे डिब्बे या पैलेट में भर लें।

जब भी आप इसका इस्तेमाल करना चाहें तो इसे अपनी कलाई पर लगाकर देख लें। यदि आपको अपने मनचाहे रंग का आईशैडो मिल गया है तो इसे अपनी आँखों पर अप्लाई कर सकती हैं ।


How to make eyeshadow at home


जो बेस हमने ऊपर बनाया है। उसमे हमें अपनी मर्जी का रंग देने के लिए पाउडर मिलाने होंगे जैसे की ऊपर हमने आपको सजेस्ट किये हैं।  दालचीनी, हल्दी, चुकंदर, जायफल, पैप्रिका, कोको, सप्रूलीना आदि।    

शिमर आईशैडो कैसे बनायें ? how to make shimmer eyeshadow at home

अब यदि आपको अपने आईशैडो में शिमर ऐड करना है तो आपको रंगों के साथ अभ्रक पाउडर का इस्तेमाल भी करना होगा।

अब आपका मनचाहा आईशेडो बनकर तैयार है। यह मार्किट वाले आईशैडो से काफी सस्ता  टिकाऊ और सुरक्षित होता है।

इसे भी पढ़ें - बनिए खूबसूरत मेनिक्योर पेडीक्योर मैजिक से

अब आप इस आईशैडो को अपनी मर्जी अनुसार या ड्रेस की मैचिंग के हिसाब से अप्लाई करें और ग्लैमरस दिखें।


यदि आप बेन्टोनिट क्ले का इस्तेमाल नहीं करना चाहें तो आप आर्गेनिक कॉर्नस्टार्च यूज़ सकती हैं। पर जहा तक संभव हो बेन्टोनिक क्ले का ही इस्तेमाल करें।

बादाम के तेल की जगह आप किसी भी कैरियर आयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यदि आप हलके चमकीले रंगों का आईशैडो बनाना चाहें तो आपको white kaolin clay सफ़ेद काओलीन क्ले  का इस्तेमाल करना चाहिए। तो है न काफी आसान घर पर आईशैडो बनाना (how to make eyeshadow at home) 

आप इस तरह फेस पाउडर भी बना सकती हैं।  साथ ही लैक्टो कैलामाइन को घर पर बनाने की विधि जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अगले पेज को भी पढ़े।

इसे भी पढ़ें- विटामिन सी से भरपूर फलों से बनाएं ये 5 रेसिपी

इसे भी पढ़ें - हमें सनस्क्रीन क्यों लगाना चाहिए

उम्मीद करती हूँ आपको आइशैडो घर में बनाने की विधि (how to make eyeshadow at home) पसंद आई होगी। अधिक जानकारी के लिए oddstree को subscribe करें। तथा हमें अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी फॉलो करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post