बनिए खूबसूरत मेनिक्योर पेडीक्योर मैजिक से Manicure pedicure at home in Hindi

 बनिए खूबसूरत मेनिक्योर पेडीक्योर मैजिक से Manicure pedicure at home in Hindi

मैनीक्योर पेडीक्योर करने के कई फायदे होते हैं जो आपके ऑवरऑल वेल-बीइंग को सुधारते हैं। नेल पेंट की खूबसूरती तभी उभरती है, जब आपके हाथ-पैर मेनिक्योर और पेडीक्योर किए हुए हों। इसलिए, इन्हें नियमित तौर पर करके अपने हाथ और पैरों की सुंदरता का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। oddstree के इस लेख बनिए खूबसूरत मेनिक्योर पेडीक्योर मैजिक से manicure pedicure at home in Hindi में आइये जानते हैं मैनीक्योर पेडीक्योर के बारे में हर वो छोटी से छोटी बात जो आपको जननी ज़रूरी हैं। 

मैनीक्योर पेडीक्योर कैसे करते हैं How to do Manicure pedicure in Hindi


मेनिक्योर और पेडीक्योर के लिए टब में गुनगुना पानी तैयार करें। इसमें शैपू, नमक, ग्लिसरीन की बूंदें और नीबू का रस मिलाएं। हाथ-पैर के नाखूनों पर क्यूटिकल क्रीम लगाएं और तैयार पानी में 15 मिनट तक हाथ-पैर डुबो कर रखें। एड़ियों और हथेलियों को प्यूमिक स्टोन से रगड़ कर डेड स्किन निकालें और पानी से निकाल कर सूखे तौलिए से पोंछ लें क्यूटिकल पुशर से क्यूटिकल्स पीछे की ओर धकेलें। क्यूटिकल कटर से क्यूटिकल्स के आसपास की डेड स्किन काट लें।


इसे भी पढ़ें -विटामिन सी से भरपूर फलों से बनाएं ये 5 रेसिपी

मैनीक्योर पेडीक्योर के बाद क्या करें What to do after manicure pedicure in Hindi


अकसर महिलाओं को शिकायत होती है कि मेनिक्योर कराने के बाद उनके क्यूटिकल्स ड्राई हो जाते हैं, उसके बाद फटने लगते हैं। ऐसे में वे ध्यान रखें कि जब क्यूटिकल्स पुशर से क्यूटिकल्स पुश करें, तो क्यूटिकल्स पर से डेड स्किन पूरी तरह निकाल दें। मेनिक्योर कराने के बाद 5 दिन तक नाखूनों के आसपास क्यूटिकल क्रीम लगाएं। इससे रूखापन दूर होगा और मेनिक्योर का पूरा असर हाथों पर देखने को मिलेगा।


• क्यूटिकल्स के आसपास की जगह काली हो गयी है, तो जब भी मेनिक्योर या स्क्रब करें, तो दूध या दही का प्रयोग करें। शहद, संतरे का रस, जौ का आटा व दही मिला कर पेस्ट तैयार करें और पूरे हाथ व पैरों की उंगलियों और क्यूटिकल्स पर मलें। दस मिनट यों ही रहने दें। अगर आपके हाथ बहुत रूखे हैं, तो गुनगुने पानी मिले दूध में हाथ डुबो कर रखें। चाहें, तो इसमें शहद की कुछ बूंदें या लैवेंडर ऑइल डालें।


• नीबू, चीनी का बूरा और कुछ ऑलिव ऑइल की बूंदों को मिला कर हाथों, उंगलियों और क्यूटिकल्स के आसपास चीनी पिघलने तक मलें। गुनगुने पानी से धो लें और हैंड क्रीम लगाएं। हैंड क्रीम नहीं है, तो मलाई लगा सकती हैं। इससे डेड स्किन निकल जाएगी व कालापन दूर होगा और चमक आएगी। चाहें, तो आप नहाने से पहले पैरों पर भी इसका प्रयोग कर सकती हैं।


•स्क्रब के लिए दही और जौ के आटे व पके केले का इस्तेमाल करें। इससे बहुत रूखे हाथ भी मुलायम हो जाएंगे।

• स्क्रब के बाद हाथ-पैर धो कर सूखे तौलिए से पोंछे। एड़ियों पर फुट स्क्रेपर का इस्तेमाल करें, एड़ियां मुलायम हो जाएंगी। उसके बाद कोका या शिया बटर युक्त मॉइश्चराइजर से हाथ और पैरों की मसाज करें।

मेनिक्योर पेडीक्योर एक्स्ट्रा केअर 

बनिए खूबसूरत मेनिक्योर पेडीक्योर मैजिक से Manicure pedicure at home in Hindi


ज्यादातर पैरों पर रूखेपन की समस्या होती है। कई बार यह एक्जिमा का रूप भी ले लेता है। सही और रिच मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल इस तरह की समस्या नियंत्रित हो सकती है। बार-बार मृत कोशिकाओं की मोटी परतें जमने की समस्या भी दूर होती है।


• पैरों की तुलना में हाथों के क्यूटिकल्स के फट कर खून निकलने की शिकायत होती है। सख्त डिटरजेंट से बरतन या कपड़े धोने पर इस तरह की दिक्कत होती है। ऐसे में क्यूटिकल्स पर नियमित रूप से एंटीसेप्टिक लोशन या लेनोलिन युक्त क्रीम लगाएं। इससे कटे-फटे क्यूटिकल्स के माध्यम से बैक्टीरियल इन्फेक्शन की आशंका नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें समुद्री झाग के चमत्कारी लाभ | Samudri fen uses


•शिया या कोको बटर युक्त क्रीम, विटामिन ई ऑइल अपने क्यूटिकल्स पर रात को सोते समय लगाएं। इससे वे जल्दी ठीक होंगे।


• आप चाहें, तो हाथ और पैरों के क्यूटिकल्स को हेल्दी रखने के लिए क्यूटिकल क्रीम घर पर भी बना सकती हैं। ग्रेपसीड ऑइल, लैवेंडर, नीम ऑइल, शहद और वी वैक्स सभी को मिलाएं और क्यूटिकल्स पर लगाएं।

बादाम ऑइल, लैवेंडर ऑइल, राइस ब्रान ऑइल और असेंशियल ऑइल मिला कर होममेड क्यूटिकल ऑइल बनाएं। अगर क्यूटिकल्स फटे हैं, तो असेंशियल ऑइल की जगह ट्री टी ऑइल का इस्तेमाल करें। क्यूटिकल्स फट कर घाव का रूप ले चुके हैं, तो इस तेल का प्रयोग ना करें। 

वैक्सिग करते समय इन बातों का रखें ख्याल 

हाथ व पैरों की वैक्सिग भी समय-समय पर कराएं या खुद करें। वैक्सिग करने से एक दिन पहले लूफा से स्किन स्क्रब करें। स्किन पर इनग्रो हेअर की समस्या नहीं होगी। गरमियों में वैक्सिग के बाद एलोवेरा, गुलाब या

चंदन युक्त बॉडी लोशन लगाएं। इससे स्किन में जलन कम होगी और आप बहुत जल्दी आराम महसूस करेंगी।


• वैक्स खरीदते समय ध्यान रखें कि वह बहुत आर्टिफिशियल खुशबूवाला ना हो। टी, लैवेंडर, हनी, चीनी जैसी चीजों से बनी वैक्सिग अच्छी मानी जाती है। शिया या कोका बटर व ऑलिव ऑइल बेस वैक्सिग बेहतर ऑप्शन हैं।

• वैक्सिग के बाद अगर हाथ-पैरों पर जलन की समस्या हो, तो वैक्सिग के बाद फ्रिज में रखे ठंडे आइस बैग्स स्किन पर रखें। आराम मिलेगा। एक मुलायम कपड़े में आइस क्यूब्स को लपेट कर भी रख सकती हैं।

मैनीक्योर और पेडिक्योर के लाभ Manicure pedicure benefits in Hindi


मैनीक्योर और पेडिक्योर का मतलब होता है आपके हाथ और पैरों की सुंदरता का ध्यान रखना (manicure pedicure ke fayde)। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपने नेल्स को स्वस्थ और खूबसूरत रख सकते हैं। इसके अलावा, मैनीक्योर और पेडिक्योर करने से आपका मन भी शांत होता है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है।

नेल्स के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

मैनीक्योर और पेडिक्योर करने से आपके नेल्स की स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसमें नेल्स को साफ करके उन्हें शेप दी जाती है, जो उन्हें मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है। साथ ही, क्यूटिकल्स को भी साफ करके उनकी ग्रोथ को बढ़ाया जाता है।

रक्त संचार को बेहतर बनाता है

मैनीक्योर और पेडिक्योर के दौरान किए जाने वाले मालिश से आपके हाथ और पैरों की त्वचा की रक्त संचार बढ़ती है। इससे आपके हाथ और पैरों का रंग भी निखार जाता है और उनका पोषण भी होता है।

तनाव को कम करता है और विश्राम को बढ़ाता है

मैनीक्योर और पेडिक्योर करने का एक और फायदा यह है कि यह आपको तनाव से मुक्त करता है और आपको विश्राम प्रदान करता है। मालिश के द्वारा शरीर की थकान दूर होती है और आपका मन शांत हो जाता है।

आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में वृद्धि

जब आपके हाथ और पैर सुंदर दिखते हैं, तो आपका आत्मविश्वास स्वतः ही बढ़ जाता है। मैनीक्योर और पेडिक्योर करने से आप अपने आप को और भी खूबसूरत महसूस करते हैं, जो आपके आत्मसम्मान को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें -हमें सनस्क्रीन क्यों लगाना चाहिए | Summer Beauty Tips

मैनीक्योर पेडीक्योर किट कीमत manicure pedicure kit price in Hindi 

मैनीक्योर और पेडीक्योर किट कीमतें अलग अलग ब्रांड के हिसाब से अलग-अलग होती हैं । किसी साधारण मैनीक्योर और पेडीक्योर किट की कीमत 200-500 रुपये तक होती है। जहाँ तक हो सके ये किट किसी अच्छे ब्रांड की ही लेनी चाहिए। इससे उत्तम परिणाम मिलते हैं।

मैनीक्योर पेडीक्योर किट में नेल्स कटिंग टूल्स, कटिकल क्लीनर, नेल्स पॉलिश, नेल्स मॉइस्चराइजर, और नेल्स मास्क आदि होते हैं। मैनीक्योर पेडीक्योर किट कीमत इन सभी सामानो पर आधारित होती है। 

पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. कितनी बार मैनीक्योर और पेडिक्योर करना चाहिए?

हर कोई अलग होता है, लेकिन सामान्यतः हफ्ते में एक बार या 15 दिन में एक बार किया जा सकता है।

Q. क्या मैनीक्योर और पेडिक्योर करने से नेल्स कमजोर हो जाते हैं?

नहीं, अगर सही तरीके से किया जाए और गुणवत्ता वाले उत्पादों का इस्तेमाल किया जाए तो नेल्स कमजोर नहीं होते।

Q. क्या घर पर भी मैनीक्योर और पेडिक्योर किया जा सकता है?

हां, घर पर भी मैनीक्योर और पेडिक्योर किया जा सकता है, लेकिन सावधानी से और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के अनुसार।

Q.मेनिक्योर पेडिक्योर में कितना टाइम लगता है?

यह आधार पर अलग होता है, लेकिन सामान्यतः 45 मिनट से 1 घंटे तक का समय लगता है।

Q. क्या मैनीक्योर और पेडिक्योर के लिए कोई उम्र सीमा होती है?

नहीं, किसी भी उम्र के व्यक्ति मैनीक्योर और पेडिक्योर करवा सकते हैं, लेकिन बच्चों को सावधान रहना चाहिए कि उनके नेल्स को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।

Image credit - Freepik

आशा करते हैं oddstree  का ये लेख बनिए खूबसूरत मेनिक्योर पेडीक्योर मैजिक से manicure pedicure at home in Hindi आपको पसंद आया होगा इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें । 

इसे भी पढ़ें - घने बालों की चाहत है तो आपको इसके लिए कुछ प्रयास भी करने होंगे


Post a Comment

Previous Post Next Post