अंडमान निकोबार में यहाँ ज़रूर घूमे Best Tourist place in Andaman Nicobar in Hindi




क्या आप कभी अंडमान गए हैं। अंडमान और निकोबार भारत का एक केंद्र शाषित प्रदेश है। यह 572 छोटे छोटे दीपों का समूह है जो की बंगाल की खड़ी हिन्द महासागर में स्थित है। पोर्ट ब्लेयर अंडमान की राजधानी है। यहाँ कई सारी घूमने की जगहे हैं पुराने मोनोमेंट्स से लेकर सुन्दर बीच, संग्रहालय, यहाँ के सेलुलर जेल,और समुद्री जन जीवन दुनिया में प्रसिद्ध है।इसी लिए आज हम आपको आपकी अंडमान ट्रिप के लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस Best Tourist place in Andaman Nicobar in Hindi बताने वाले हैं।  


क्या आप जानते हैं यहां के बीचेस भारत के सबसे साफ़ बीचेस में गिने जाते हैं। यहाँ के शांत वातावरण में गजब का सुकून है। शायद इसी लिए यहाँ का राधा नगर बीच दुनिया का सबसे खूबसूरत बीच में से सातवे नम्बर पर आता है। इस लेख को पढ़ कर आप अंडमान के हर पहलु को जानेंगे और ये सहायक होगा आपकी आनेवाली अंडमान यात्रा में।    

अंदमान और निकोबार द्वीप का इतिहास Andaman and Nicobar Islands History & Information

यदि आप सोच रहे हैं की इसका नाम अंडमान और निकोबार क्यों पड़ा। तो हम बताते है आपको, मलयाली भाषा में हनुमान को हांदुमन कहते है जिसे हमलोग अंडमान बोलने लगे, और निकोबार का अर्थ होता है नग्न लोगो की भूमि। तो इस तरन से यहाँ का नाम अंडमान और निकोबार पड़ गया।  


अंग्रेज जब भारत ए तो उन्होंने इसपर भी कब्ज़ा कर लिया और यहाँ उन्होंने सेलुलर जेल बनाई। भारत में जब आज़ादी की लड़ाई चल रही थी तो क्रांतिकारियों को उन्होंने इस जेल में बंदी बना कर रखा। काले पानी की सजा के नाम से अंडमान की ये जेल मशहूर थी। ये जेल दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में शुमार थी।  


सुभाष चंद्र बोस ने जापान के मदद से अंडमान में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और अपनी आज़ाद हिन्द फौज को यहाँ बढ़ाया। 1947 में देश आज़ाद होने के बाद ये भारत का केंद्र शाषित प्रदेश बना।  


अंडमान निकोबार में कौन सी भाषा बोली जाती है। Andaman and nicobar language

अगर आप अंडमान आ रहे हैं तो आपको परेशान होने की बिलकुल ज़रूरत नहीं है। यहाँ पर हिंदी कभी बोली जाते हैं। अंडमान और निकोबार में कई भाषा बोली जाती है जिसमे हिंदी, बांग्ला, तमिल तेलगु, मराठी, निकोबारी शामिल है। 

अंडमान-निकोबार के मुख्य पर्यटक स्थल - Famous Tourist Places of Andaman Nicobar in Hindi


आप जब भी अंडमान आने के प्लान करें तो जितना ज्यादा टाइम ले कर आएं उतना अच्छा है। अंडमान में घूमने की काफी जगहें है और ये सब अलग अलग द्वीप पर हैं। आप एक दिन में एक ही द्वीप पर घूम सकते हैं इसलिए कम से कम 7 दिन का प्लान तो जरूर ही बनायें। 


यहाँ पर काफी सारी वाटर एक्टिविटी भी होती है कुछ तो ऐसी भी हैं जो आपको पूरे भारत में और कहीं नहीं मिलने वाली। यहाँ का पानी इतना ज्यादा साफ़ है की आपको समुद्री जीव और कोरल्स बहार से दिख जायेंगे। इसकिये यहाँ स्कूबा डाइविंग, सी वाकिंग और स्नोर्कलिंग जरूर से करे। ऐसे अब हम आपको बताते है अंडमान के फेमस पर्यटक स्थानों  Best Tourist place in Andaman Nicobar in Hindi के बारे में जहाँ आपको जरूर से जाना चाहिए।     

समुद्रका मरीन म्यूज़ियम अंडमान Samudrka marine musium in Andaman Nicobar in Hindi

क्या आपने समुद्रका मरीन म्यूज़ियम देखा है ?हमारी Best Tourist place in Andaman Nicobar in Hindi की लिस्ट में ये म्यूज़ियम आता है। यदि आपको समुद्री जीवों, कोरल्स, सीप, शंख को देखने का मन है और आप स्कूबा डाइविंग या सी वाकिंग नहीं करना चाहते, तो आप इस म्यूजियम में इन सबको  देख सकते हैं। यह म्यूज़ियम डिगलीपुर में है। पोर्टब्लेयर अंडमान के अंदर इससे खूबसूरत मरीन म्यूजियम आपको कहां मिलने वाला है।

अन्ट्रोपोलॉजी म्यूजियम अंडमान anthropology museum andaman 

यदि आप आदिवासियों की जीवन शैली से परिचित होना चाहते हैं तो आपको ये म्यूजियम जरूर घूमना चाहिए । अंडमान में संतोल आदिवासी रहते हैं ये आदिवासी हमारी दुनिया से पूरी तरह कटे हुएहैं । और इनके इलाकों में पर्यटको को जाने की मनाही हैं । पर अगर आप इनकी जीवन शैली से उन्मुक्त होना चाहते हैं तो इस म्यूजियम में आपको इनके तीर धनुष, बर्तन, इनके बनाई हुई झोपड़ी इनके गहने और नाव आपको यहां देखने को मिलेगी ।



महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क अंडमान mahatma gandhi marin national park  andaman 


15 द्वीपसमूह का ये नेशनल पार्क अपने आप मे अनोखा है । अब तक आपने काफी सारे वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और नेशनल पार्क देखे होंगे पर क्या मरीन नेशनल पार्क देखा है। यहां आपको अंडमान की अंडर वाटर मरीन लाइफ जिसमे विभिन्न समुद्री जीव जंतुओं, कोरल्स, और समुद्री जीव देखने को मिलेंगे । इस पार्क में कछुए के अंडों को भी संरक्षित किया जाता है।

यहां एक मरीन म्यूजियम भी बना है । ये म्यूजियम wandoor बीच पर है । इसमे आपको समुद्री जीवों  की काफी प्रजातीय देखने को मिलेंगी। 

सेलुलर जेल अंडमान cellular jail andaman 

 अंडमान की इस जेल का इतिहास काफी प्रख्यात रहा है । अंग्रेजों ने इस जेल को पोर्ट ब्लेयर में बनाया था। भारत मे होने वाले स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले क्रांतिकारी आंदोलन को दवाने के लिए अंग्रेज क्रांतिकारियों को इस जेल में भेजते थे। ये जेल समुद्र के बीच में होने के कारन यहाँ से भागना बहुत ही मुश्किल था। इसी लिए इसे काले पानी की सजा भी कहते थे.इस जेल के बंदियों को तरह तरह की यातनाये दी जाती थी।  

 सेलुलर जेल में लाइट एंड साउंड शो light and sound show in cellular jail port blair

अगर आप भारत में आज़ादी की लड़ाई का इतिहास जानना चाहते हैं तो सेलुलर जेल में शाम को होने वाले लाइट एंड साउंड शो की टिकट बुक कर सकते हैं। यहाँ लाइट एंड साउंड शो के दौरान आप फील करेंगे की आप भी उस समय में पहुंच गए हैं। ये शो भी एक मस्ट विजिट थिंग होने वाला है। इस शो का टिकट आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। 

नील द्वीप में घूमने की जगह  Best Tourist place in Nail island in Hindi

नील द्वीप जिसे शहीद द्वीप भी कहा जाता है ये 53 किलोमीटर दूर है पोर्ट ब्लेयर से। इसे अंडमान का वेजिटेबल बाउल भी कहा जाता है। पुरे अंडमान में यहाँ का मौसम सबसे ज्यादा अनुकूल होता हैं। यहाँ पर आपको रहने के लिए 1000 रुपये से लेकर 25000 rupaye तक के होटल आपको मिल जायेंगे यहाँ पर आपको खानेपीने की भी काफी अच्छी सुविधा देखने को मिलेगी। 


अगर हम ATM की बात करे तो नील आइलैंड में आपको 2 ATM भी मिलेंगे। नील आइलैंड में आप काफी सारी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं जैसे स्कूबा डाइविंग, स्नोर्किलिंग, पैराग्लिडिंग इत्यादि। 


इसे भी पढ़ें - सोने के शहर और द्वारका मंदिर का रहस्य

पोर्ट ब्लेयर से नील आइलैंड फेरी Port blair to neil island by ferry

पोर्ट ब्लेयर से नील आइलैंड की दुरी 53 किलोमीटर है। आप यहाँ जाने के लिए पोर्ट ब्लेयर से फेरी ले सकते हैं। यदि आप गवर्मेंट फेरी से जाते हैं तो लगभग 300 रुपये का टिकट लगता है।  और वहीँ प्राइवेट फेरी से जाते हैं तो 1500 रुपये खर्च होने वाले हैं। 


नील आइलैंड के प्रमुख बीच Top beach Attractions in Neil Island 

  • लक्ष्मणपुर बीच

  • भरतपुर बीच

  • सीतापुर बीच

  • रामनगर बीच (सनसेट बीच)

  • हावड़ा ब्रिज

नील आइलैंड में लोकल ट्रांसपोर्ट local transtort in Neil island 

नील आइलैंड में कई सारे फेमस बीच है। आपको अपने होटल या रिसोर्ट से घूमने के लिए सबसे अच्छा विकल्प स्कूटी का मिलने वाला है। यदि आप स्कूटी रेंट कर लें तो भरतपुर बीच, सीतापुर बीच, हावड़ा ब्रिज इत्यादि काफी आराम से घूम सकते हैं। स्कूटी का रेंट लगभग 300 से 400 रुपये होता है। अगर आपकी फॅमिली बड़ी है तो आप कार भी  रेंट कर सकते हैं। वैसे यहाँ बस और टैक्सी की भी सुविधा उपलब्ध है। 

हावड़ा ब्रिज, अंडमान havda bridge, Neil island,Adaman and nicobar in hindi     

हावड़ा ब्रिज सिर्फ कोलकाता में ही नहीं अंडमान में भी है। अंडमान वाला हावड़ा ब्रीड़ग भी आपको  चाहिए पर सिर्फ लो टाइड होने पर ही यहाँ जाया जा सकता है क्यों की नील आइलैंड पर ये ब्रिज है और हाई टाइड के समय ये पानी की लहरों में डूबा रहता है।  यहाँ जाने के लिए काफी ज्यादा पैदल जाना पड़ेगा।  

पत्थरों से बानी हुई ये आकृति एक पल की तरह लगती है इसीलिए इसे हावड़ा ब्रिज नाम दिया गया है। ये जगह मस्ट विजिट प्लेस है। यहाँ यदि आप फोटोज करना चाहें तो ये काफी अच्छा बैकग्राउंड साबित हो सकता है। 

कीचड़ ज्वालामुखी बाराटांग द्वीप Mud volcano in baratang island 

पोर्ट ब्लेयर से 21 किलोमीटर आगे बाराटांग द्वीप पर मिटटी के ज्वालामुखी हैं। दलदल जैसी जगह पर ये छोटे छोटे ज्वालामुखी है  मिटटी और बुलबुले निकलते रहते हैं।  जमीन के अंदर गैस डिस्चार्ज होने से   यहां मिट्टी के छोटे छोटे ज्वालामुखी जमीन से बाहर की तरफ तैर रहे होते हैं। यहां लगभग ऐसे 40 मड वॉलकैनो आप विजिट कर सकते हैं। भारत में ये नजारा आपको केवल यहीं देखने को मिलेगा। 

अंडमान में स्नोर्कलिंग कहाँ करे ?  best beach for snorkeling in andaman

अंडमान आप गए और वाटर एक्टिविटी न किया ऐसा हो ही नहीं सकता। पूरी दुनिया से यहाँ लोग वारेर एक्टिविटी के लिए यहाँ आते हैं। स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग स्नोर्कलिंग तो यहाँ करना बनता हैं।  अंडमान में वाटर एक्टिविटी के लिए फेमस है  एलिफेंट बीच और नार्थ बे आइलैंड।  यहाँ स्नोर्कलिंग के लिए आपकी कॉस्ट लगभग दो हज़ार पर आने वाली है।


अगर आप पहले से पैकेज बुक कर लेते तो शायद आपको ₹1,800 तक पड़ जाएगी। अंडमान के अंदर एक और बहुत ही ज्यादा पॉपुलर ऐक्टिविटी है, सी वॉकिंग तो आप सी वॉकिंग भी कर सकते हैं। ये एक्टिविटी भी आप नार्थ बे आइलैण्ड और एलिफेंट बीच पर कर सकते हैं। अंडमान इसकी कॉस्ट में 3500 तक आने वाली है। 

अंडमान में पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक द्वीप पर पैरासेलिंग Paraselling in Andaman island

अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आप अंडमान में आप पैरासेलिंग भी कर सकते हैं। यहाँ काफी सरे बीचेस पर ये एक्टिविटी होती हैं वैसे मेरे अनुसार पैरासेलिंग आप राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी कर सकते हैं।

अंडमान में डॉलफिन टूर Dolphin watching in Andaman and nicobar islands


अगर आप फॅमिली के साथ अंडमान आ रहे हैं तो डॉलफिन वाचिंग तो बनती ही है। अंडमान का  पानी काफी गर्म है, उसमें दिन भर में लगभग एक टन डॉल्फिन बहार आती हैं और अगर आपको डॉल्फिन स्पॉटिंग करनी है तो लालजी बे बीच  या फिर आप हैवलॉक में इसका मजा ले सकते हैं।

अंडमान का सबसे सुन्दर बीच Most beautiful beach of Andaman Nicobar in hindi 


अंडमान जा रहे हैं राधानगर बीच ना जाए। ऐसा कैसे हो सकता है तो चलिए राधा नगर बीच लेकर चलते हैं। राधानगर बीच वर्ल्ड का 7th सबसे खूबसूरत बीच है इसका किनारा काफी लम्बा और साफ़ सुथरा है।  पानी शीशे की तरह चमकता हैं आप इसके अंदर भी देख  सकते हैं। ये बीच विजय नगर बीच से भी जुड़ा है। एशिया के सर्वश्रेष्ठ बीच का खिताब भी इसके नाम है। यहाँ का सनसेट का नज़ारा काफी मोहक होता है।

लेकिन यहाँ सावधानी जरुरी है। कभी कभी पर मगरमच्छ भी आ जाते हैं। इसके बाद अब हम जाएंगे एलिफेंट बीच पर। एलिफेंट बीच वैसे तो अपनी वाटर एक्टिविटी के लिए फेमस है और साथ ही आप यहाँ पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। 

Ayodhya tourist places / Offbeat : A Fascinating Journey Through Its Rich Cultural Tapestry

सीतापुर बीच, अंडमान best beach of andaman 

नील आइलैंड पर स्थित सीतापुर बीच अंडमान का सबसे शांत समुद्र तट है। अन्य बीच की तुलना में यहाँ पर्यटक काफी कम आते हैं।  यह हरेभरे पेड़ पौधों से घिरा है। यहाँ का पानी बिलकुल नीला है और रेट बिलकुल सफ़ेद। इसे बीच नम्बर  5 भी कहते हैं।  ये बीच अपने आकर्षक सनराइज के लिए जाना जाता है। आप यहाँ पर स्विमिंग भी कर सकते हैं। 

गिटार द्वीप, अंडमान Guitar Island In Andaman

गिटार बीच के नाम से भी जाना जाता है कि किस किसका ये पैर वो गिटार की तरह है जो कोस्टलाइन बहुत लंबा है और ऊपर से देखने पर एकदम गिटार की तरह दिखता है आपलोगों ने इसकी फोटोज जरूर देखि होगी। शांत और सुन्दर बीच साइड पर घूमना काफी अच्छा अनुभव देता है। 


भरतपुर बीच, अंडमान Bharatpur beach Andaman   

नील आइलैंड में स्थित भरतपुर बीच काफी सुन्दर और वाटर एक्टिविटीज वाले बीचेस में से एक है। यह बीच अंडमान के सनसेट पॉइंट के रूप में भी जाना जाता है। भारतपुर बीच या बीच के पास में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत सी कोरल द्वीप से जो आपको दूर से ही अट्रैक्ट कर लेंगे। यहाँ पर आप स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, जेट स्की, बनाना बोट राइड, पैरासेलिंग इत्यादि कर सकते हैं।    

यहाँ आप मूंगा चट्टानों यानी कोरल रीफ को डिस्कवर करने का मौका पा सकते हैं। ये भी महात्मा गांधी मरीन नैशनल पार्क के पास में है। महात्मा गांधी मरीन नैशनल पार्क भी विजिट कर सकते हैं यहाँ फिफ्टीन आइलैंड एक साथ है तो आप वो जगह को जरूर से विजिट करिए। 


नार्थ बे आइलैंड अंडमान जो आपको मोस्ट मैजेस्टिक व्यू देता है, आप में से बहुत लोगों ने शायद सुना भी नहीं होगा।साथ ही आप सिंक आइलैंड भी विजिट कर सकते हैं जो कि बहुत ही खूबसूरत है तो आप अंडमान में उसे भी विजिट कर सकते हैं। 

अंडमान और निकोबार लाला जी बे बीच  Lalaji Bay Beach in Andaman Nicobar in Hindi


लालजी बे बीच हैंडमान के पास ही एक सुन्दर बीच है। सफ़ेद रेट और शीशे की तरह चमकदार पानी वाले इस हरे भरे बीच पर आपको बेहतरीन प्राकृतिक सुन्दर्यै मिलेगा। ये बीच भी अपनी वाटर एक्टिविटी के लिए फेमस है। यहाँ पर आप विंड सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग कर सकते हैं।  हैवलॉक आने वाले पयटकों के लिए ये बीच भी एक मस्ट विजिट प्लेस है।  

रॉस आइलैंड अंडमान निकोबार  Ross island of Andaman or Nicobar in Hindi

पोर्ट ब्लेयर से 4 किलोमीटर की दुरी पर ये एक सुन्दर का द्वीप है। हाला की आप इसका नाम बदल कर नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रक्खा गया है। यहाँ आने के लिए आप पोर्ट ब्लेयर से फेरी ले सकते हैं। यहाँ कैदियों द्वारा बनाई गयी एक ईमारत जो की अब खंडहर हो चुकी है और इसमें पीपल के पेड़ की जड़ों ने धक् लिया है ये काफी फेमस है। आप यहाँ भी ज़रूर जाएँ।    

अंडमान की पूरी जानकारी Best things to do in Andaman in hindi 

अभी तक हमने अंडमान के बारे में काफी कुछ जाना जैसे कि अंडमान पहुंचना कैसे है। कौन कौन सी बातों का खयाल रखना है।कौन कौन सी जगहों को अंडमान में विजिट करना है। कौन कौन से एक्टिविटीज को अंडमान में करना है। ये सारी चीजों को जानने के बाद में अब हम बात करेंगे। अंडमान में स्टे ऑप्शंस के बारे में यानी अंडमान में रुकना कहा है। 

अंडमान में सर्वश्रेष्ठ होटल और रिसॉर्ट Best stay option in Andaman 

अंडमान में जितने भी लोग घूमने आते जनरली सभी हैवलॉक आते ही आते हैं तो हम हैवलॉक से शुरू करते हैं।

हैवलॉक आईलैंड पर सिल्वर सांग बीच रिजॉर्ट आप ले सकते हैं और यहां एसी रूम, कॉटेज और स्वीट सभी कुछ आपको मिल जाएगा, जिसका प्राइस 7000  - 8000 रुपये के बीच होने वाला है। अगर कोई रूम नहीं मिल पाता या आप यहां नहीं लेना। चाहे तो टैंगो बीच रिजॉर्ट भी ले सकते हैं, जो नंबर वन नील आईलैण्ड पे है, जिसमें आपके नाइट स्टे की कॉस्ट 10000 रुपये तक होने वाली है और अगर आप बजट स्टे की बात करते हैं कि अंडमान में रहने के लिए जो बजट स्टे है या बजट होटल से उनके बारे में।

अंडमान में सर्वश्रेष्ठ बजट होटल और रिसॉर्ट Best budget stay in Andaman 

अंडमान में बजट स्टे के लिए आप ईको विला बीच रिजॉर्ट भी जा सकते हैं, जो गोविंद नगर में है। बीच से बेहद सटा हुआ ये रिसोर्ट है और इसके टैरिफ बिल्कुल बजट में यानि कि बहुत ही इनएक्सपेंसिव रिजॉर्ट होने वाला है। इसकी कॉस्ट 2000 रूपये लगभग आने वाली है और इसकी अगर रेंज में आपको देखना है तो अनुगामी रिसोर्ट भी जा सकते हैं ये वंडूर विलेज में है।

सिम्फनी पाम रिजॉर्ट पोर्ट ब्लेयर Simphony palm Resort, Port Blair 

अगर आप स्पा वगैरह के शौकीन हैं तो सिम्फनी पाम रिजॉर्ट पोर्ट ब्लेयर में रह सकते  हैं। जिसकी कीमत 7000 से शुरू हो जाती है। इस लिस्ट में फॉरच्यून रिजॉर्ट बे आईलैंड पे है। यहां स्विमिंग पूल भी और बीच के साथ ही आपको डेक डाइविंग भी मिल जाती है और इसकी लोकेशन है मरीन हिल अंडमान।


इसे भी पढ़ें - सोने के शहर और द्वारका मंदिर का रहस्य

अंडमान निकोबार का खान पान Best sea food option in andaman nicobar in hindi 

सी फूड लवर्स के लिए तो अंडमान हैवन है और अगर आप वेजिटेरियन है तो भी आपको यहां पर खाने के ढेर सारे ऑप्शंस मिल जाते हैं। सी फूड लवर्स को यहां पर लॉबस्टर जरूर ट्राय करना चाहिए। लॉबस्टर, की काफी साडी डिशेस आपको यहाँ मिल जाती हैं जैसे गार्लिक बटर लॉबस्टर, ग्रिल्ड लॉबस्टर आप यहां पर कलमारी फ्राई,  स्क्विड फ्राई, प्रॉन, रोस्टेड फिश, श्रिम्प  भी ट्राई कर सकते हैं।

अंडमान और निकोबार वेज फ़ूड  - Famous food of Andaman or Nicobaar in Hindi 

अंडमान और निकोबार आइलैंड में आपको खाने पीने की किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने वाली। यहाँ वेज खाने में भी लगभग सारी वैराइटी उपलब्ध है। आपको यहाँ चाउमीन, फ्राइड राइस, दाल चावल, सब्जी रोटी, से ले कर इडली डोसा सांभर बड़ा इत्यादि सभी प्रकार के भोजन आसानी से मिल जाने वाले हैं।     

अंडमान निकोबार का प्रमुख बाजार Famous Shopping Spot of Andaman or Nicobar in Hindi 

अंडमान आप घूमने जाएं तो वहां कुछ शॉपिंग करना तो बनता ही है। अंडमान में आप पोर्ट ब्लेयर में स्थित मुख्या बाजार से काफी प्रकार के सजावटी सामन खरीद सकते हैं जैसे समुद्री शंख ताड़ की चटाइयां, नारियल से बने लैंप शेड, कटोरिया, ट्रे, मोतियों के बने सामान इत्यादि।   

 

नोट - वैसे तो अंडमान में ATM है फिर भी अपने पास कैश जरूर रक्खें, क्योंकि यहाँ ज्यादातर दुकानों पर Paytm या Phonepe की सुविधा उपलब्ध नहीं है। और दूसरी दिक्कत फ़ोन में सिग्नल न आने की। तो आपको upi payment में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 


अंडमान निकोबार घूमने का सही समय Best Time to Visit Andaman and Nicobar Islands

Andaman Nicobar in Hindi


अंडमान निकोबार आप पूरे वर्ष कभी भी आया जा सकता है। यहाँ पुरे वर्ष तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच ही रहता है।परन्तु जून जुलाई का समय यहाँ बारिश वाला होता है। बारिश के मौसम में यहाँ घूमने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

अंडमान निकोबार कैसे जाये  How To Reach Andaman And Nicobar Island in Hindi

अंडमान निकोबार जाने के लिए आपके पास वायु मार्ग और जल मार्ग दोनों के ही विकल्प हैं। यदि आपके पास समय का कोई आभाव नहीं है तो आपको जल मार्ग से अंडमान जाना चाहिए।क्रूज़ या शिप से अंडमान जाने में आपको करीब 3 दिन का समय लगने वाला है  और अगर समय कम हो तो आप अंडमान के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। ये आपको करीब 3 घंटे में अंडमान पंहुचा देगी। 

वायु मार्ग से अंडमान निकोबार कैसे पहुँचे How To Reach Andaman Nicobar by flight in Hindi

अंडमान के लिए भारत से कई सारी फ्लाइट उपलब्ध है। अंडमान में वीर सावरकर एयरपोर्ट पोर्ट ब्लेयर में है। भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु, चेन्नई से 2 से 3 घंटे में आप पोर्ट ब्लेयर पहुंच सकते हैं। 

जल मार्ग से अंडमान और निकोबार कैसे पहुँचे How To Reach Andamaan or Nicobar By Ship in Hindi 

अगर आपके पास समय का  आभाव नहीं है तो अंडमान जाने का सबसे अच्छा विकल्प जल मार्ग है यानि की आप शिप से अंडमान में यात्रा करे। अंडमान के लिए सरकारी जहाज जैसे ऍम वि सिंधु , ऍम वि अकबर, ऍम वि नान कौरी, ऍम वि स्वराज इत्यादि भारत से जाते हैं ये जहाज आपको चेन्नई, विशाखापट्टनम और कोलकाता से मिल जायेंगे इसमें आपको डॉर्मेट्री से लेकर डबल बेड रूम तक आपको मिल जायेंगे। इनका किराया फ्लाइट की अपेक्षा काफी कम होता है। बस ये समय ज्यादा लेते हैं। वैसे समुद्र में यात्रा का ये एक बड़ा ही  यादगार अनुभव रहेगा।

अंडमान निकोबार आइलैंड पर आप क्या-क्या कर सकते हैं Things to do in Andaman and Nicobar in Hindi 

अंडमान और निकोबार लोग अपनी छुट्टियां इंजॉय करने जाते हैं। यहाँ पर आप ढेर सारी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं जैसे पैरा ग्लाइडिंग, वाटर स्कीईंग, स्नोर्कलिंग , पैरा सेलिंग, सी वाकिंग, स्विमिंग, आइलैंड होपिंग, बीच पर सनसेट इंजॉय करना, साइकिलिंग, यहाँ की सेलुलर जेल विजिट, मरीन म्युसियम और जनजातिय संग्रहालय विजिट और हाँ ढेर सारी शॉपिंग भी आप कर सकते हैं। 

क्या अंडमान हनीमून के लिए अच्छा है - Best place for honeymoon in Andaman or Nicobar in hindi

अंडमान में आइलैंड और बीचेस पुरे वर्ल्ड में फेमस है। यहाँ का शांत और सुरम्य वातावरण आपको आपके पार्टनर से साथ एकांत समय व्यतीत करनेका अच्छा अनुभव देता है। साथ ही ये जगह कैंडिल लाइट डिनर के लिए भी काफी फेमस है। अँधेरे में समुद्र के किनारे एकांत टेबल पर लहरों के संगीत के साथ कैंडल लाइट डिनर हनीमून के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। 

क्या अंडमान में नाईट लाइफ है Best beach in Anbaman for nightlife in hindi      

  अंडमान एक शांत जगह है यहाँ रात में गोवा जैसी  नाईट लाइफ यानि पार्टी, डीजे और ढेर सरे पब्स तो नहीं  मिलने वाले पर यहाँ हैवलॉक, पोर्ट ब्लेयर और नील आइलैंड पर कुछ क्लब जरूर हैं जहाँ आप नाइटलाइफ़ एन्जॉय कर सकते हैं। फूल मून कैफ़े और हैवलॉक बेच रिसोर्ट में आपको थोड़ा पार्टी वाइब्स जरूर मिल जाएगी। 

क्या अंडमान में शराब मिलती हैं Is alcohol available in andaman  

हाँ अंडमान में आप हैवलॉक आइलैंड और पोर्ट ब्लेयर में अल्कोहल ले सकते हैं। यहाँ की कुछ वाइन शॉप और लोकल बार हैं जहाँ आप को शराब मिल सकती है। 


अंडमान निकोबार जाने में कितना खर्च होता है  how much money needed for andaman trip in hindi 

अंडमान वैसे तो ज्यादा महंगा नहीं है फिर भी यहाँ आप वाटर एक्टिविटी होटल्स और फ्लाइट पर काफी खर्च कर देते हैं यहाँ के होटल्स बजट भी हैं और लक्ज़री भी। ये आपकी चॉइस पर डिपेंड करता है औसतन 20000 से 100000 पर कपल्स आपका यहाँ खर्च होने वाला है। 

क्या अंडमान के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है Passport is mandatory for Andaman or Nicobar in hindi 

यदि आप भारतीय हैं तो आपको पासपोर्ट की कोई भी आवश्यकता  नहीं है। पर विदेशी लोगों के लिए पासपोर्ट और वीजा दोनों ही जरुरी हैं। 

अंडमान जाने वाले टूरिस्टों के लिए डाक्यूमेंट्स Mandatory documents for Trip of Andaman Nicobar in Hindi

  • आधार कार्ड 

  • ड्राइविंग लाइसेंस 

  • Atm कार्ड 

  • टिकट्स 

  • वीसा (for non indians)

  • पासपोर्ट (for non indians)

पोर्ट ब्लेयर में कौन सा सिम नेटवर्क उपलब्ध है  Which sim card required for Andaman or Nicobar in hindi 

अंडमान निकोबार में मोबाईल नेटवर्क इतना अच्छा नहीं है यहाँ सिर्फ एयरटेल और बीएसएनएल ही वर्क करते हैं। पर कुछ आइलैंड पर इनमे भी समस्या आती है।  अगर आप अंडमान का प्लान बना रहे हैं तो आप एक एयरटेल का सिम भी अपने साथ ज़रूर ले कर आएं। 

Andaman Tourist Attractions- Comprehensive Andaman Travel Guide


Post a Comment

Previous Post Next Post